Trooping The colour : ब्रिटेन के राजा ने एयर इंडिया हादसे को लेकर काली पट्टी बांधी

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को लेकर भावुक होते हुए आज पीड़ितों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की। किंग चार्ल्स ने trooping the colour परेड में काली पट्टी पहनकर संवेदनाएं दी और दुख जताया।
परेड में छलका दुख
लंदन: जानिए, आज किंग चार्ल्स ने परेड में ने भारतीय ओर ब्रिटेन के यात्री जो Air India हादसे के शिकार हुए उन्हें कैसे दिया सम्मान:
- ब्लैक आर्मबैंड (काली पट्टी) पहनी।
- एक मिनट का मौन रखा गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
- वे आज घोड़े की जगह कार में आए।
- परेड में रानी- क्वीन कैमिला, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी मौजूद थे।
- RAF द्वारा हवा में “70” का पैटर्न बनाते हुए राष्ट्रमंडल में एकता का प्रतीक बनाया।

किंग चार्ल्स ने क्या कहा
राजा किंग चार्ल्स घोड़े की बग्घी में आए और परेड की सलामी ली। उन्होंने सैनिकों की तारीफ की और देश की सेवा करने वालों को धन्यवाद दिया। यह परेड ब्रिटेन की शाही परंपरा और सेना की शान को दिखाती है।
भाषण में यह कहा किंग चार्ल्स ने
“यह राष्ट्र आपके समर्पण और बलिदान के लिए हमेशा आभारी रहेगा। हमारी सेना न केवल सुरक्षा की प्रतीक है, बल्कि सम्मान और कर्तव्य की प्रेरणा भी है।” और कहा की “हम भारत के लोगों के दुख में भागीदार हैं। जो कुछ हुआ वहां से भारत के लिए नहीं पूरे मानवता के लिए एक त्रासदी है, ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है – आज, और हमेशा”।
हादसे से जुड़ी जानकारी

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन आ रही एयर इंडिया (AI) के विमान क्रैश हादसा:
- प्लेन टेकऑफ़ के 1 मिनट में क्रैश हो गया।
- अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज पर गिरा।
- हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, और अन्य 28 भी शामिल हैं।
- सैकड़ो की संख्या में लोग गंभीर घायल है जिनका इलाज चल रहा है।
- घटना के बाद पीएम मोदी मौके पर पहुंचे।
यह घटना भारत के साथ ब्रिटेन के लिए भी दुख का विषय है क्योंकि इसमें सैकड़ों ब्रिटेन यात्री भी मौजूद थे।