mAadhaar ऐप : आधार अपडेट कैसे करे

आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके बिना कुछ भी करना, कही भी जाना, योजनाओं का लाभ, सिम कार्ड लेना, छात्रों के एडमिशन करना मुश्किल है।
गलती से अगर आपके आधार कार्ड में, नाम, पता, जन्मतारीख में मिस्टेक है,तो आप खुद आपके फोन से उसे सुधार सकते है – mAadhar ऐप डाउनलोड करके।
2025 आधार : ऑनलाइन अपडेट और ऑनलाइन लिंकिंग की पूरी जानकारी
mAadhaar ऐप क्या है?
UIDAI द्वारा यह mAadhar ऐप बनाया गया है। इससे आप स्वयं ही आधार से संबंधित गलतियां सुधार सकते है। यह आपके Android या iphone दोनों में उपलब्ध है।
इस ऐप से आप:
- आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- नाम, पता या जन्मतारीख अपडेट कर सकते हैं
- आधार लॉक और अनलॉक कर सकते हैं
- e-KYC भेज सकते हैं
आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ, यह देख सकते हैं

mAadhaar ऐप से आधार अपडेट कैसे करें? (2025 प्रक्रिया)
2025 में आधार अपडेट करने का के आसान तरीका
- पहले : आपके फोन में यह mAadhar ऐप डाउनलोड करे।
- दूसरा : फिर आधार नंबर से लॉगिन करे, ओटीपी आयेगी उसे दर्ज करे।
- तीसरा : Update Aadhaar का विकल्प चुनें, अब जिस भी गलत नाम,पता,या जन्मतारीख बदलना चाहते है उस पर दबाए।
- चौथा : दस्तावेज की फाइल अपलोड करे।
- पांचवां: ₹50 का शुल्क भरे, ऑनलाइन तरीके से UPI या Paytm से पेमेंट करना होगा
- छठा : SRN नंबर कही लिख दे या नोट करले, इससे आ देखोगी की मेरा कार्य कितने समय में होगा या कहा तक पहुंचा।
- सातवां : अपडेट सफलतम हो जाएगा
लगभग 5- 7 दिनों में यह अपडेट हो जाएगा SMS से आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगी।
कौन कौन से दस्तावेज मान्य है?
जानकारी दस्तावेज़
नाम पैन कार्ड, राशन कार्ड
पता बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट
जन्मतारीख बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट
दस्तावेज़ साफ और सही होने चाहिए।
मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
ध्यान रखें, mAadhaar ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया जा सकता।
इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और ₹50 फीस भरनी होगी।
सुरक्षा करने का तरीका
- mAadhaar ऐप सुरक्षित पासवर्ड को लगाएं
- फिंगरप्रिंट यानी बायोमेट्रिक लगाए।
- UIDAI पर देख सकते हो कि आधार कहा कहा इस्तेमाल हुआ है।
- Masked Aadhaar होता है, जिसमें नंबर छिपे रहते हैं
आधार कार्ड को 2025 में खुद ही अपडेट करना बहुत आसान है।
बस अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप डाउनलोड करें और ऊपर समझाए हुए तरीके को देख कर, हो सकता है।
डिजिटल भारत में आधार भी अब आपके हाथों।
One Comment