अमेरिका ईरान विवाद : क्या पेट्रोल ₹150 पार
कच्चे तेल का बड़ा संकट

हाल ही में विश्व की दो महाशक्तियां ईरान और अमेरिका के बीच विवाद चल रहा है। जिसमें तेल की कीमतों पर उलझने और सवाल खड़े हो रहे है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने बयान में कहा कि— Fordow, Natanz और Isfahan — पर हमने हमला किया है। जिससे कच्चे तेल की खाली के इलाके तबाह हो गए हैं।
विश्व में ईरान एक बड़ा तेल उत्पादक देश माना जाता है, ऐसे में युद्ध की संभावना हुई तो सप्लाई की कड़ी टूटेगी।
जानिए: अमेरिका -ईरान युद्ध में भारत पर क्या असर?

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
1. हमला तेल इलाको में
हमले का असर – पूरे विश्व में ईरान तेल का बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। युद्ध के कारण हर बाद का संकट होगा।
2. हॉर्मुज, जलडमरूमध्य खतरे में
सप्लाई चेन में संकट – जिन दो जगह (हॉर्मुज, जलडमरूमध्य) से पूरी दुनिया का 20% तेल पहुंचता है, वहां स्थिति खराब हो चुकी।
3. ओपेक देशों का कदम
अनुमान यह भी है की ओपेक यानी तेल उत्पादक देश भी लाभ कमाने के लिए कीमतें बढ़ा सकते है। जिसमें भारत पर बोझ पड़ सकता है।
भारत पर सीधा असर
भारत अपनी जरूरत का 85% तेल खरीद कर लाता है। अगर 1 बैरल $100 में से ज्यादा गया तो:
- पेट्रोल का भाव ₹130 से ₹150 होने पूरी संभावना है।
- डीजल और एलपीजी गैस की कीमतें भी बढ़ेगी
- महंगाई आसमान छुएगी और ट्रांसपोर्ट महंगा होगा।
- बाहर से आने वाली खाद्य सामग्री महंगी मिलेगी।
- हवाई यात्रा और दवाइयों के भाव भी बढ़ सकते
सरकार की योजना
सरकार पहले ही इन समस्याओं की तैयारी कर रही है:
तेल भण्डार प्राथमिकता
भारत के पास सुरक्षा के तौर पर पिछले कई महीनों का तेल स्टोक पड़ा है, जो त्रासदी आने पर उपयोग होगा।
अन्य वैकल्पिक देश
जरूरत पड़ने पर दूसरे तेल उत्पादक देश जैसे रूस, सऊदी अरब, से पहले ही तेल सप्लाई की समस्या पर चर्चा।
टैक्स में राहत
अगर देश में तेल की महंगाई हुई तो सरकार जनता को टैक्स से राहत दे सकती है।
युद्ध के संकट में
अमेरिका और ईरान का यह विवाद अगर जंग में बदला तो, देश पर आर्थिक संकट आ सकता है।
- विदेश मुद्रा का साधन पर असर।
- महंगाई की दर लगभग तेज
- व्यापार में नुकसान
- रुपए घटेगा, डॉलर बढ़ेगा
- शेयर मार्केट में भारी गिरावट
अगर यह दोनों देशों का विवाद युद्ध में बदला तो भारत को भारी संकट से गुजरना पड़ सकता है।
क्योंकि सुनने में यह सभी कीमतें छोटी है, लेकिन जब देश में करोड़ों लोग इसका सामना करेंगे तो भविष्य काफी भयानक हो सकता है।
One Comment