NDA बनाम INDIA : बिहार गठबंधन – कौन पड़ेगा भारी?

बिहार में गठबंधन का इतिहास
बिहार की सियासत हमेशा पर आधारित रही है। यहां हर बार तोड़ मरोड़ गठजोड़ करके सरकारे बनाई गई हैं। इस बार आमने सामने होगी NDA बनाम INDIA गठबंधन।
जानिए BJP-JDU करेंगे गठबंधन या खेल
2020 में इस तरह जेडीयू और बीजेपी ने मिलकर NDA की सरकार बनाई थी। 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला बदलते हुए इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार बनाई।
अब फिर 2025 में दोनों आमने-सामने है इस बार समीकरण कुछ बदलते नजर आ रहे हैं।
- जातीय समीकरण की रोज नई तस्वीरें सामने आ रही है।
- बीजेपी आक्रामक तरीके से अकेली मैदान में।
- इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी।
NDA गठबंधन 2025
दल | स्थिति |
बीजेपी | बड़ी पार्टी, मोदी फैक्टर |
जेडीयू | नीतीश के अगुवाई, सत्ता में हिस्सेदार |
HAM | जीवनराम मांझी का दल |
RLJP | नेतृत्व पशुपति पारस द्वारा |

सीट बंटवारे पर समझाइश
अनुमानित सीटों का बटवारा कुछ इस प्रकार हो सकता है: NDA बनाम INDIA
- BJP : 110-115 सीट
- JDU : 90-100 सीट
- HAM : 5-7 सीट
- RLJP : 3-5 सीट
जानिए NDA में सीट बंटवारे में भारी घमासान
नीतीश की वापसी: मजबूती या मजबूरी
नीतीश कुमार ने NDA से रिश्ता तोड़ते हुए 2022 में INDIA से गठबंधन कर लिया।
क्या यह वापसी के संकेत ठीक है:
- बीजेपी और जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच उलझन और तकरार
- सीट बंटवारें को लेकर मतभेद
- नीतीश पहले के
इंडिया गठबंधन की स्थिति 2025
प्रमुख दलों की वर्तमान स्थिति:
दल स्थिति
RJD तेजस्वी यादव की अगुवाई में सबसे मजबूत दल
Congress राज्य में कमजोर, लेकिन राष्ट्रीय चेहरा मौजूद
वामपंथी दल (CPI, CPM) – सीमित क्षेत्रों में प्रभाव
AAP पहली बार गंभीर प्रयास, शहरी मतदाताओं में पकड़ बनाने की कोशिश
क्या कांग्रेस RJD की दरार NDA को कराएगी फायदा?
रणनीति की तुलना – कौन किस पहलू में भारी?
पहलू NDA – मोदी + नीतीश INDIA – तेजस्वी यादव
नेतृत्व मोदी की लोकप्रियता + नीतीश का अनुभव तेजस्वी युवा चेहरा, जमीनी जुड़ाव
जातीय समीकरण सवर्ण, कुर्मी, अति पिछड़े वर्ग यादव, मुस्लिम, दलित समुदाय
महिला वोट नीतीश की योजनाएं (साइकिल, पोशाक) तेजस्वी की महिला टीम सक्रिय
विकास एजेंडा डबल इंजन सरकार, मोदी ब्रांड बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई जैसे मुद्दे
- NDA की रणनीति मोदी की लोकप्रियता और केंद्र-राज्य की साझेदारी पर टिकी है।
- वहीं INDIA गठबंधन गांव-गांव के मुद्दों, बेरोजगारी, और युवाओं की परेशानियों को लेकर मैदान में है।
मतलब – NDA हवा में ब्रांड बेच रहा है, INDIA ज़मीन पर भावनाएं पकड़ रहा है।
संभावित सीट बंटवारा (2025 का अनुमान):
पार्टी अनुमानित सीटें
RJD 110–120
Congress 30–40
CPI/CPM 5–10
AAP 2–5
तेजस्वी यादव: विपक्ष का चेहरा
विपक्ष में सबसे लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे
2020 में RJD को सबसे अधिक सीटें मिली थीं
युवाओं के बीच लोकप्रिय: बेरोजगारी और शिक्षा पर मुखर रुख
सोशल मीडिया और ग्राउंड लेवल कैम्पेन में तेज
संभावित चुनौतियाँ – अंदरूनी कलह:
Congress और AAP जैसी पार्टियाँ अपनी संख्या से ज़्यादा सीटें चाह सकती हैं
इससे सीट बंटवारे में खींचतान हो सकती है
गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो सकते हैं यदि तालमेल न बना
क्या चिराग होंगे बिहार के किंगमेकर या अगले सीएम चेहरे
AIMIM (Asaduddin Owaisi की पार्टी)
AIMIM का असर सीमांचल के इलाकों में है, जहाँ मुस्लिम आबादी ज़्यादा है।
2020 के चुनाव में इस पार्टी ने 5 सीटें जीत ली थीं, जो सबको चौंका देने वाला था।
अगर AIMIM, INDIA गठबंधन के साथ नहीं जाती और अलग चुनाव लड़ती है, तो वह RJD जैसी पार्टियों का वोट काट सकती है।
इससे NDA को फायदा मिल सकता है।
मतलब: AIMIM अकेले लड़ती है तो विपक्षी गठबंधन को नुकसान, NDA को फायदा।
जानिए मुस्लिम वोट का किस और झुकाव
VIP (मुकेश सहनी की पार्टी)
VIP पार्टी कभी NDA के साथ रहती है, कभी विरोध में।
अब तक साफ नहीं है कि 2025 में ये किसके साथ जाएगी।
मुकेश सहनी का असर खासकर निषाद (मल्लाह) और कुछ यादव वोटों पर माना जाता है।
ये वोट अगर सही जगह जुटे, तो 1–2 सीटों पर नतीजा बदल सकते हैं।
क्यों छोटे दल करेंगे फेरबदल
अगर चुनाव तीन कोनों में बंटा (NDA vs INDIA vs छोटा दल) तो किसी को भी बहुमत नहीं मिल सकता।
ऐसे में यही छोटे दल किसी बड़ी पार्टी से हाथ मिलाकर सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।
जानिए क्या 2025 बिहार चुनाव में छोटे दल पहुंचा पाएंगे नुकसान
कौन पड़ेगा किस पर भारी
- NDA को मोदी का चेहरा और केंद्र की सत्ता का फायदा है, लेकिन नीतीश कुमार की वापसी से सीट बंटवारे में तनातनी हो सकती है।
- INDIA गठबंधन में तेजस्वी यादव एक मजबूत नेता हैं, लेकिन सीट शेयरिंग और छोटे दलों को साथ रखना बड़ी चुनौती है।
निर्णायक फैक्टर
– सीटों का संतुलित बंटवारा
- AIMIM को मुसलमान वोट नहीं मिलना
- महिलाए और युवा किस और जायेंगे
- वीआईपी छोटी पार्टी किसके साथ जाएगी
कुल मिलाकर,NDA बनाम INDIA गठबंधन का मुकाबला कांटे का है – छोटी-छोटी चीज़ें बड़ा फर्क डाल सकती हैं।
7 Comments