मॉनसून अलर्ट 2025: इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा, अलर्ट पर NDRF

मॉनसून अलर्ट 2025: भारत मे बढ़ती बारिश ने देश के कई राज्यों में तहलका मचा दिया है। भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा कहीं राज्यों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका, पटना नगर निगम और लखनऊ प्रसाशन ने तत्कालीन तैयारी शुरू की।
आइए जानते है:
- किन राज्यों में ज्यादा खतरा?
- कौन सी एजेंसी अलर्ट पर हैं?
- और हम लोगों को क्या सावधानी रखनी पड़ेगी?
जानिए पुणे के इंद्रायणी नदी पुल टूटने से इतने लोगों ने जान गंवाई ।
इन राज्यों में IMD का अलर्ट
17 जून 2025 को मौसम विभाग द्वारा अलर्ट में इन राज्यों में 21 जून 2025 तक मानसून के ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना।
रेड अलर्ट
- महाराष्ट्र ( मुंबई, थाणे, पालघर)
- केरल (कोच्चि,त्रिवेंद्रम,)
- गोवा
- उत्तराखंड (पौड़ी, चमोली)
ऑरेंज अलर्ट
- उत्तरप्रदेश (लखनऊ, वाराणसी,गोरखपुर)
- बिहार (दरभंगा, पटना, पूर्णिया)
- ओडिशा (पूरी, भुवनेश्वर)
येलो अलर्ट
- राजस्थान (कोटा, भरतपुर)
- पश्चिम बंगाल (हावड़ा, दार्जिलिंग)
यह एजेंसी एलर्ट पर
सरकार ने कई आपदा एजेंसियों को तैनात कर एलर्ट मोड पर रखा:
NDRF
- 20 टीमों का जमावड़ा फैलाया
- नाव, सुरक्षा जैकेट, और मेडिकल कीट की व्यवस्था।
BMC (मुंबई)
- स्कूलों में छुट्टी की संभावना
- पंपिंग स्टेशन को चालू किया।
राज्य मेडिकल टीम
बाढ़ और जल भराव के लिए स्पेशल टीम तैनात की गई।
राज्यों के इमर्जेंसी नंबर
राज्य | हेल्पलाइन नंबर |
मुम्बई | 1916 |
पटना | 0612-3095555 |
लखनऊ | 1070 |
केरल | 112 |
- अपने लोकल हेल्पलाइन नंबर को सेव करे।
आम लोगों का बचाव
- यह करे
- खुले तार और बिजली के खंभों से दूर रहे।
- सिर्फ जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले।
- इस मौसम में पानी को गुनगुना कर पिए।
- अपने मोबाइल से मौसम विभाग का एलर्ट चेक करते रहे।
- यह न करे
- जिस इलाके मैं पानी भरा हो उसमें ना जाए।
- फैलती अवफाओं पर ध्यान ना दे और ना फैलाए।
दैनिक जीवन पर असल
- रेड अलर्ट वाले मुंबई और गोवा में स्कूलों को छुट्टी दे दी गई है।
- कई लोकल ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
- दिल्ली -मुंबई एयर रूट की 10+ फ्लाइट कैंसल।
मॉनसून अलर्ट 2025 : मौसम विभाग के मानसून को लेकर जो अलर्ट जारी किए हैं उन्हें बिलकुल भी हल्के में ना ले यह तबाही मचा सकता है और विनाश भी।