मुंबई : भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई : भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई : भारी बारिश की चेतावनी

Mumbai Orange Alert : आज मुंबई के आस पास के इलाकों में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश चेतावनी दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि आने वाले 24 घंटे में बारिश तेजी से बढ़ेगी, जिससे लोकल ट्रेन और ट्रैफिक में समस्या और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी हो सकता है।


इन इलाकों में चेतावनी

मुंबई में भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में पानी भरने और जलजमाव का खतरा है। इसलिए BMC ने इन इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  1. थाणे और नवी मुंबई
  2. पालघर, वसई, विरार
  3. गौरेगांव, अंधेरी, दादर
  4. चेंबूर, धारावी, मलाड
  5. डोंगरी और भायखला
  6. घटकोंपर
  7. दक्षिण मुंबई

इन इलाकों में रहने वाले लोगों को कहा गया है कि जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें। पानी भरे इलाकों से दूर रहें और BMC के निर्देशों का पालन करें।


प्रशाशन की तैयारी

  1. मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इसको देखते हुए BMC (मुंबई की सरकार) ने पानी निकालने वाले सभी पंप चालू रखने को कहा है।
  2. NDRF और बचाव की टीमें भी तैयार हैं, ताकि किसी को परेशानी हो तो तुरंत मदद मिल सके।
  3. स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला भी हो सकता है, अगर बारिश और बढ़ी तो छुट्टी की घोषणा हो सकती है।
  4. अगर किसी को मदद चाहिए तो 1916 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर लोगों की मदद के लिए चालू है।

यह होगी मुसीबत

भारी बारिश के चलते मुंबई में लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  1. लोकल ट्रेन कुछ इलाके में बंद हो सकती हैं।
  2. अंधेरी सायन दादर में भारी ट्रैफिक होने की पूरी संभावना है।
  3. बारिश के चलते फ्लाइट्स में देरी होने की संभावना।
  4. काम काज और नौकरी पेश लोगों के लिए आने जाने की भारी समस्या रहेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *